Literature Prizes of HARYANA 1.साहित्यकारों का अभिनन्दन हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा प्रदेश की रचनाधर्मिता को अलंकृत करने के लिए प्रति वर्ष साहित्यकार सम्मान योजना कार्यान्वित की जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत निम्नलिखित सम्मानों से साहित्यकारों को सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार पुरस्कार राशि 1.आजीवन साहित्य साधना सम्मान 5.00 लाख रुपये 2. पं. माधवप्रसाद मिश्र सम्मान 2.50 लाख रुपये 3. महाकवि सूरदास सम्मान (हिन्दी/हरियाणवी) 1.50 लाख रुपये 4. बाबू बालमुकुन्द गुप्त सम्मान (हिन्दी साहित्य) 1.00 लाख रुपये 5. लाला देशबन्धु गुप्त सम्मान 1.00 लाख रुपये 6. पं. लखमीचन्द सम्मान (हरियाणा की भाषा कला, संस्कृति,इतिहास, लोक साहित्य) 1.00 लाख रुपये 7. जनकवि मेहर सिंह सम्मान (हरियाणा की कला, संस्कृति, इतिहास व लोक साहित्य, हरियाणवी भाषा में विशेष योगदान) 1.00 लाख रुपये 8. हरियाणा गौरव सम्मान (हरियाणा में जन्मे ऐसे साहित्यकार जो हरियाणा से बाहर रहकर हरियाणा के नाम को गौरवान्वित कर रहे हों) 1.00 लाख रुपये 9. आदित्य-अल्हड़ हास्य सम्मान (राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी/हरियाणवी हास्य तथा व...